ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / bihar / munger-news / Bihar News: बिहार में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 लोगों...

Bihar News: बिहार में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगापार जाफरनगर दियारा के समीप हेरूदियारा इलाके में छापेमारी कर देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया।

18-Dec-2025 07:28 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगापार जाफरनगर दियारा के समीप हेरूदियारा इलाके में छापेमारी कर देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ से देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है।


छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 140 लीटर महुआ से बनी देशी शराब जब्त की, साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त चार धंधेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी मौके पर शराब बनाते हुए पकड़े गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शराब की आपूर्ति आसपास के इलाकों में की जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।


पुलिस थाना लौटने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर रही है। आरोपियों पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।