ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Home / bihar / munger-news / मुंगेर में चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में अवैध शराब...

मुंगेर में चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में अवैध शराब की 8 भट्टियों को किया नष्ट

मुंगेर पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के तहत लड़यांटांड़ थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में अवैध महुआ शराब की 8 भट्टियां नष्ट कीं। मौके से 8000 लीटर जावा महुआ को नष्ट और 200 लीटर शराब जब्त की गई। आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश म

09-Oct-2025 02:31 PM

By First Bihar

munger: मुंगेर में विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के तहत पुलिस ने लड़यांटांड़ थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में संचालित अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से देशी शराब के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है। शराबबंदी कानून का मजाक बनाते हुए धंधेबाज जंगली क्षेत्र में अवैध देशी शराब बना रहे थे और उसे जगह-जगह पहुंचाते थे।  


मुंगेर में पुलिस लगातार एक्शन में दिख रही है । चाहे हथियार निर्माण के खिलाफ हो या अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस हर मोर्चा पे इन पे अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है । ताजा मामला में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जब पुलिस के द्वारा लड़यांटांड़ थाना क्षेत्र जंगली इलाके में सर्च अभियान चला रही थी तभी पुलिस को वहां अवैध महुआ शराब की भट्टियों संचालित होने की सूचना मिली । 


जब पुलिस वहां पहुंची तो पाया कि वहां 8 भट्ठियां शराब निर्माण में लगी हुई है । जिसके बाद पुलिस के द्वारा वहां  अवैध देशी महुआ शराब की 08 भट्टी को विनष्ट किया गया , जिसमें करीब 8000 लीटर फूला हुआ जावा महुआ विनष्ट हुआ। साथ ही 200 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया गया। हालांकि जंगली इलाके का फायद उठाते हुए शराब निर्माता भागने में सफल रहे जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध देशी शराब के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट