पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
21-Sep-2025 06:35 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मुफ्फसिल थाने की पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बाकरपुर में एक घर में हथियार बनाए जा रहे हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर स्पेशल टीम के साथ उस घर में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो हथियार निर्माता गिरफ्तार हुए, जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना निवासी मो समीर और मो तारीफ अनवर के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई हथियार तस्करों और निर्माताओं के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
मुंगेर में हाथियार निर्माण का इतिहास काफी पुराना रहा है। यही कारण है कि यहां के अवैध हाथियार निर्माता इस काले धंधे को करने से बाज नहीं आते है। जबकि पुलिस की लगातार कार्रवाई इन हथियार तस्करों और निर्माताओं के खिलाफ होती है। इस बार मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया।
पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि बाकरपुर में एक घर में हथियार का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद अपने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की एक स्पेशल टीम के साथ जब बाकरपुर स्थित एक घर में छापे मारी की गई तो पुलिस ने वहां से हाथियार निर्माण करते दो हथियार निर्माता जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना निवासी मो समीर और मो तारीफ अनवर के रूप में हुई । पुलिस ने वहां से एक देशी कट्टा , तीन अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाए के समान भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।