ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / munger-news / पटना के बाद मुंगेर में शुरू होगी पिंक बस सेवा: महिला ड्राइवर-कंडक्टर और...

पटना के बाद मुंगेर में शुरू होगी पिंक बस सेवा: महिला ड्राइवर-कंडक्टर और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा

महिला ड्राइवर और कंडक्टर वाली इन बसों में कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह बसें जमालपुर से मुंगेर और बरियारपुर रूट पर कम किराए में चलाई जाएंगी।

01-Dec-2025 07:00 PM

By First Bihar

MUNGER: पटना की तर्ज पर अब मुंगेर की सड़कों पर भी पिंक बसें चलाई जाएंगी। बिहार राज्य परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा की शुरुआत की जा रही है। ये बसें पूरी तरह महिलाओं के लिए समर्पित होंगी, जिनमें महिला ड्राईवर और महिला कंडक्टर तैनात होंगी।


महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई बसें

इन पिंक बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं और लड़कियों की सुविधा के लिए कई विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। बस के अंदर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है, जिसमें 5 रुपये का कॉइन डालने पर एक सैनिटरी पैड निकलता है। यह व्यवस्था उन महिलाओं के लिए काफी सहायक होगी जो पीरियड के दौरान यात्रा करती हैं।


किराया और रूट

पिंक बस अभी जमालपुर से मुंगेर और जमालपुर से बरियारपुर तक चलाई जाएगी।

जमालपुर–मुंगेर किराया: ₹18

जमालपुर–बरियारपुर किराया: ₹27

बस में महिलाओं के लिए कुल 22 सीटें निर्धारित की गई हैं। बसें प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगी।


सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम

यात्रा के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) भी लगाए गए हैं। पिंक बस फिलहाल मुंगेर के शास्त्री नगर स्थित बस डिपो में खड़ी है, जहाँ से जल्द ही इसका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।