देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
03-Oct-2025 04:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुंगेर के लिए 4 अक्टूबर 2025 का दिन ऐतिहासिक साबित होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलेवासियों को बड़ी सौगात देंगे। इस दिन वे मदर डेयरी के 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुंगेर से सुल्तानगंज तक गंगा मरीन ड्राइव सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।
4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमालपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले बियाडा में मदर डेयरी के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद जमालपुर के जेएसए ग्राउंड में मुंगेर से सुल्तानगंज के गंगा मरीन ड्राइव समेत कई विकास योजनाओं का शिलान्यास कर लाभुकों से संवाद करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जमालपुर के गोल्फ ग्राउंड में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलिपैड बनाया जा रहा है, वहीं बियाडा में मदर डेयरी के भूमि पूजन की तैयारी भी जोरों पर है।
जेएसए ग्राउंड में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल, स्टॉल और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमालपुर, जो लौह नगरी और रेल कारखाना के लिए जाना जाता है, कई वर्षों बाद मदर डेयरी के इस बड़े प्रोजेक्ट से लाभान्वित होगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति आएगी, रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और शहर का समग्र विकास होगा।