ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

मुंगेर में तीन दिनों से लापता युवक का शव झील में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

मुंगेर के हवेली खड़गपुर झील में 29 वर्षीय युवक सुमन कुमार का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। वह तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

22-Nov-2025 10:40 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में तीन दिनों से लापता 29 वर्षीय युवक का हवेली खड़गपुर झील में तैरता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने हवेली खड़गपुर झील में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की।


 छानबीन के दौरान पता चला कि शव मोहनपुर गांव के 29 वर्षीय सुमन कुमार का है, जो 18 नवंबर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले ही खड़गपुर थाना में दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुमन कुमार के रूप में की। सुमन कुमार मोहनपुर निवासी संजय शर्मा का बड़ा बेटा था और रायपुरा सैनिक चौक पर साइबर कैफे चलाता था। 


अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। घर में मातम का माहौल है, जबकि गांव के लोग भी बड़ी संख्या में झील स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने सुमन की मौत को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को झील में फेंक दिया गया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। ताकि घटनास्थल और शव से जुड़े सबूतों की गहन जांच की जा सके। अधिकारियों के अनुसार परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।