Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
08-Feb-2026 02:39 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में रिश्तों का कत्ल किये जाने का मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स पर गला दबाकर नाबालिग की हत्या का आरोप लगा है। घटना का आरोपी मौके से फरार हो गया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना मुंगेर जिला अंतर्गत शामपुर थाना क्षेत्र के कुरवा गांव का है। जहां के रहने वाले लागों बिंद के 13 वर्षीय 8 वीं के क्लास के छात्र अमित कुमार की हत्या घर के बगल में रहने वाले और रिश्ते में दादा लगने वाले चंद्रदेव बिंद ने गला दबा कर कर दी। हत्या के बाद शव को छत पर कंबल से ओढ़ा कर छोड़ दिया। परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले और रिश्ते में मृतक के चाचा लगने वाले चंद्र देव बिंद से कुछ दिन पहले ही मारपीट हुई थी।
घर में शादी समारोह में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तभी चंद्र देव ने धमकी दिया था कि उसके घर का वंश आगे नहीं बढ़ने देगा। आज उसने नाबालिक बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी । हत्या का पता उस समय चला कि जब उसे देर रात वह घर नहीं आया उसे सभी घर वाले ढूंढने लगे तो इतने में छोटी बहन घर में खोजते हुई जब छत पर गई तो देखा इस गर्मी में भी कोई कंबल ओढ़ के सोया हुआ है।
जब कंबल उठाया तो पाया कि वह मृतक अमित ही है। जिसकी प्रथमदृष्टा में गला दबा कर हत्या कर दी गई थी और कंबल ओढ़ा दिया गया था। जानकारी के अनुसार अपने पांच बहनों में वह अकेला भाई था और पिता मजदूरी का काम करते थे। वहीं हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।