ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

चुनाव से पहले मुंगेर पुलिस ने दियारा इलाके में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए और दो आरोपित गिरफ्तार किए गए।

बिहार

12-Oct-2025 07:29 PM

By First Bihar

MUNGER: चुनाव का मौसम आते ही मुंगेर में हथियारों की मंडी में तेजी आ जाती है। ऐसे में पुलिस के लिए यह चुनौती बन जाता है कि कैसे हथियारों की मंडी में नकेल कसे। ताजा मामला में दियारा में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया है। जहां से पुलिस ने दो को 15 निर्मित और 8 अर्ध निर्मित पिस्टल और बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।


एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमजापुर थाना अंतर्गत एक व्यक्ति हथियारों की डिलीवरी देने के लिए जा रहा है।  एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक टीम जब लगमा बस स्टैंड पहुंची तो एक व्यक्ति झोला लेकर भागने का प्रयास किया । पुलिस ने उसे पकड़ कर जब थैला की तालाशी ली तो उससे 15 निर्मित पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुआ।  जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जो हेमजपुार थाना क्षेत्र निवासी जामा महतो उर्फ जमादार महतो है।  


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाव से गंगा पार कर फरदा दियारा में छापेमारी की जहां चार मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया।  वहां सफियासराय थाना क्षेत्र निवासी रौशन यादव को गिरफ्तार किया़ । जबकि हथियार बनाने वाले सभी कारीगर गंगा और काश के जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा । पुलिस ने कुल 15 निर्मित पिस्टल , 4 बेश मशीन, 8 अर्धनिर्मित पिस्टल, 1 हैंड बेस मशीन सहित बड़ी संख्या में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया । एसपी ने बताया कि फरार चारों लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।


एसपी ने बताया कि मुंगेर पुलिस के द्वारा चुनाव के पूर्व से ही गंगा दियारा से लेकर जंगलों तक में सघन छापेमारी अभियान चला रहे है । और विगत एक सप्ताह के अंदर6 पुलिस के द्वारा 7 मिनी गण फैक्ट्री का उद्भेदन हुए और 23 हथियार को बरामद किया गया । साथ ही आर्म्स एक्ट के 100 मामलों को स्पीडी ट्रायल के लिए चिन्हित किया गया है। और दस साल के अंदर हुए आर्म्स एक्ट के चिन्हित अपराधियों के विषय में जानकारी लेते हुए उनके आचरण की जांच की जा रही है।  मुंगेर पुलिस के साथ साथ एसटीएफ भी जिला में काम कर रही है । चुनाव को ले मुंगेर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है ।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट