कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
25-Aug-2025 03:04 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में बेटी के प्यार करने की सजा लड़की के माता-पिता को भुगतनी पड़ गई। लड़के वालों ने लड़की के माता-पिता को इस कदर पीटा कि दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। लड़की के माता-पिता दोनों बुरी तरह घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।
दरअसल लड़के और लड़की के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग को देखते हुए गांव वालों ने दोनों की शादी करवा दी। यह बात लड़के के परिवारवालों को नागवार गुजरा। लड़के वालों ने घर पर पहुंचकर लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कटारिया गांव की है। जहां के रहने वाले किशोर दास की बेटी मुस्कान का गांव के ही संजीत दास के बेटे अजीत उर्फ गोलू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा ली। इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी जब दोनों के परिवार को हुई तब वो इस रिश्ते का विरोध करने लगे। लेकिन दोनों ने परिवार की बात नहीं मानी।
जब इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई। गांव वालों ने लड़का-लड़की के अटूट प्रेम प्रसंग को देख पिछले मंगलवार 20 अगस्त को दोनों की शादी करवा दी। लड़का से लड़की की मांग में सिंदूर दियाया गया। शादी के बाद लड़की के परिजनों ने इस पर सहमति दे दी लेकिन लड़के के परिवार वाले नहीं माने और इस शादी का विरोध करते हुए वहां से चले गए। लड़की की मां ने लड़के को गोरलगाई में कुछ रूपये भी दिये। लेकिन इस शादी के बाद घरवालों के विरोध को देखते हुए लड़का अजीत अपनी दुल्हन मुस्कान को ले वहां से चला गया। जिसके बाद अजित के परिवार वालों के बीच हड़कंप मच गया।
सोमवार की सुबह अजित के पिता संजीत दास कुछ लोगों को लेकर लड़की मुस्कान की मां ललिता देवी और पिता किशोर दास की जमकर पिटाई कर दी। यह कहने लगे कि उनके बेटे को अपनी बेटी के साथ इन्ही लोगों ने भगाया है। पिटाई से लड़की के माता-पिता दोनों बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल किशोर दास ने बताया कि अजीत के पिता ने घर से बाहर दोनों पति-पत्नी को बुलाया और दोनों को बुरी तरह पीट डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज खान की रिपोर्ट