वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
07-Apr-2026 09:09 PM
By First Bihar
MUNGER: प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें तो आपने अक्सर सुनी होंगी, लेकिन मुंगेर में एक “लव बर्ड” की कहानी अचानक हादसे में बदल गई। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक चलाना सिखा रहा था, लेकिन सीखने का यह सिलसिला दोनों पर भारी पड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना मुंगेर के चंडिका स्थान के पास हाइवे की है। बताया जा रहा है कि युवक अंकेश अपनी प्रेमिका को बाइक चलाना सिखा रहा था। भरोसा इतना था कि उसने प्रेमिका को आगे बैठाया और खुद पीछे बैठकर हैंडल पकड़कर बाइक को नियंत्रित कर रहा था।
लेकिन कुछ ही पलों में यह “लव ट्रेनिंग” एक बड़े हादसे में बदल गई। युवक ने जैसे ही कुछ सेकंड के लिए हैंडल से हाथ हटाया, प्रेमिका संतुलन नहीं बना पाई और अचानक एक्सीलेटर घूम गया। तेज रफ्तार में आई बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को मुंगेर मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक अंकेश ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान युवती की आंख में पानी आ गया, जिसे पोंछने के लिए उसने हैंडल छोड़ दिया। तभी एक्सीलेटर दब गया और बाइक 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक से टकरा गई।
वहीं युवती की मां ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी बिना बताए घर से निकल गई थी, जिसके बाद उन्हें हादसे की सूचना मिली। यह घटना एक बड़ा सबक देती है कि सड़क पर लापरवाही और रोमांच कभी भी भारी पड़ सकता है। सुरक्षित ड्राइविंग और सावधानी ही सबसे जरूरी है, वरना एक छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज खान की रिपोर्ट