ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Cigarette पीने वाले सावधान: मुंगेर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सिगरेट पीने वाले सावधान यह खबर उनसे ही जुड़ी हुई है। क्योंकि अब मार्केट में नकली सिगरेट आ गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसी को पीने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो रही है। बिहार के मुंगेर जिले से 4 लाख का नकली सिगरेट बरामद हुआ है।

बिहार न्यूज

23-Feb-2026 08:21 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली सिगरेट, रैपर, खाली डिब्बे और पैकिंग मशीन बरामद की गई है। मामले में घर के मालिक मो. इकबाल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


कोतवाली थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मो. इकबाल के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान जब पुलिस तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां अवैध सिगरेट निर्माण का पूरा सेटअप मिला। कमरे में चारों ओर सिगरेट के पैकेट, रैपर, पैकिंग मशीन और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी थी।


पुलिस ने 6 कार्टन में करीब 4100 पैकेट ‘गोल्ड फ्लैक’ और ‘कैप्टन’ ब्रांड के नकली सिगरेट बरामद किए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सिगरेट के रैपर, खाली डिब्बे और पैकिंग से जुड़ा सामान भी जब्त किया गया। बरामद सिगरेट की अनुमानित बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है।


इस मामले में पुलिस ने मो. इकबाल और मो. आरिफ हाशमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है और अन्य संबंधित एजेंसियों को भी बुलाया जा रहा है ताकि बरामद सिगरेट की विस्तृत जांच की जा सके।


मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि जिले में नकली सिगरेट निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी कई अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्रियों का खुलासा किया जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।