ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / munger-news / बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के महज 9 दिन बाद...

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के महज 9 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, गहने और पैसे ले गई साथ

Bihar News: मुंगेर में शादी के सिर्फ 10 दिन बाद नई दुल्हन पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह नकद रुपये और जेवरात भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

13-Dec-2025 05:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 9 दिन बाद ही नवविवाहिता ससुराल से फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन अपने साथ घर के गहने और नकद रुपये भी ले गई। मायके पक्ष ने पड़ोसी युवक पर भगाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने नई दुल्हन पर जेवर और पैसे लेकर फरार होने की बात कही है। मामले में तारापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को धनबाद से बरामद कर लिया है।


दरअसल, यह मामला मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र का है। जहां थाना क्षेत्र के मानिकपुर की रहने वाली  युवती स्नेहा की शादी 1 दिसंबर को तारापुर थाना क्षेत्र के ही साढ़ी गांव निवासी जितेंद्र झा के साथ हुई थी। 2 दिसंबर को विदाई के बाद वह ससुराल साढ़ी गांव पहुंची। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 10 दिसंबर की शाम स्नेहा अचानक घर से लापता हो गई। 


घटना की सूचना ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने मायके वालों को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि स्नेहा अपने साथ गहने-जेवर और घर में रखी नकदी भी ले गई है। मायके पक्ष की ओर से स्नेहा की मां सोनी देवी ने तारापुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि धनबाद निवासी कुंदन यादव, जो पहले पड़ोसी था और घर में आना-जाना करता था, उसने स्नेहा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। 


उन्होंने बताया कि स्नेहा की पढ़ाई-लिखाई नानी के घर धनबाद में हुई थी और शादी उसकी सहमति से हुई थी। किसी प्रेम संबंध की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया है। वहीं ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने भी प्रेम प्रसंग की बात को खारिज करते हुए कहा कि स्नेहा के अचानक गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर तारापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्नेहा को धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।