सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-Jul-2025 10:01 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर सदर अस्पताल में एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां मेडिकल जांच के लिए लाए गए शराबी ने गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी को सस्पेंड करवाने की धमकी दे डाली और गाली-गलौज करने लगा। शराबी को पुलिस कर्मियों ने शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो लगातार पुलिस कर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाता रहा। कहने लगा कि देखिये पूरा पुलिस प्रशासन मुझे मारा है। तू की समझई ही कि तू हीरो ही..तोरा सस्पेंड करवा देबू..
बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है, क्योंकि रोजाना पूरे बिहार में किसी न किसी जिले में अवैध शराब और उससे जुड़े कारोबारी और शराबी पकड़े जा रहे हैं। जब शराब, शराब तस्कर और शराबी पकड़े जा रहे हैं तो यह कैसी शराबबंदी है? इसे कैसे पूर्ण शराबबंदी माना जाए। ताजा मामला मुंगेर का है जहां पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया था । इसके बावजूद इस पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह से विफल रहती है।
यही वजह है कि शराबी को बड़ी आसानी से शराब मुहैया हो जाती है। इसी कड़ी मे डायल 112 को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा नगर इलाके मे एक शराबी नशे में हंगामा कर रहा है। इसी सूचना पर डायल 112 की टीम गंगा नगर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच कराने के लिए मॉडल अस्पताल लेकर पहुंची जहां शराबी ने वहां भी जमकर ड्रामा करना शुरू कर दिया। उसके ड्रामे से अस्पताल के गार्ड सहित अन्य लोगों वहां जमा हो गए । शराबी अजय मंडल अस्पताल परिसर मे शोर मचाने लगा और इस शोर शराबे के बीच नशे मे धूत शराबी ने पुलिस कर्मियों को गाली गलोज कर दी इतना ही नहीं उसने पुलिस कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी तक दे डाली। जब डायल 112 और अस्पताल के गार्ड उसे कंट्रोल करने में लगे रहे ।