बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
21-Jan-2026 04:12 PM
By First Bihar
MUNGER: गंगा में मछली मारने से रोके जा रहे मछुआरों के दर्द को लेकर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी मुंगेर पहुंचे। दबंगों द्वारा मछुआरों को गंगा में मछली नहीं मारने देने और उनसे अवैध वसूली के आरोपों को लेकर मुकेश साहनी ने मुंगेर एसपी से मुलाकात की।
उन्होंने एसपी को आवेदन देकर मछुआरों को सुरक्षा देने और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुकेश साहनी ने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक, जिनकी दिल्ली तक पहुंच है, मछुआरों की समस्याएं नहीं सुनते, इसी कारण उन्हें खुद मुंगेर आकर एसपी से गुहार लगानी पड़ी।
अपने एक दिवसीय दौरे पर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी मुंगेर पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा में मछली मारने वाले मछुआरों से मुलाकात की। मछुआरों ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा पहले ही गंगा नदी को मछुआरों के लिए मुक्त घोषित किया गया है, ताकि वे मछली पकड़कर अपनी आजीविका चला सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
मछुआरों का आरोप है कि बिहार के कई जिलों में दबंगों द्वारा अवैध रूप से गंगा में मछली मारी जा रही है और मछुआरों को मछली पकड़ने से रोका जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें डराया-धमकाया जाता है और मछली मारने के बदले हफ्ता वसूली भी की जा रही है। मुंगेर के हेमजापुर इलाके में भी हाल के दिनों में ऐसे ही मामले सामने आए हैं।
इन समस्याओं को लेकर मुकेश साहनी मुंगेर एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। कहा कि “लालू जी के शासनकाल में गंगा को मछुआरों के लिए फ्री किया गया था, ताकि मछुआरा समाज अपनी रोजी-रोटी चला सके। लेकिन आज कुछ नेताओं के संरक्षण में अवैध रूप से गंगा नदी मे मछली मारी जा रही है।
वहीं इस मामले पर मुंगेर एसपी ने बताया कि पुलिस को पूरे मामले की जानकारी है। घटना स्थल पर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मछुआरों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा कई प्रिवेंटिव एक्शन लिए गए हैं।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट