Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
28-Sep-2025 02:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 4 अक्टूबर को मुंगेर जिले के लौह नगरी जमालपुर का दौरा करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई अन्य मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के तहत कई बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और मुंगेरवासियों को लगभग 2000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जमालपुर में 250 करोड़ की लागत से बनने वाले मदर डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे, जो बियाडा की जमीन पर प्रस्तावित है।
इसके अलावा, बहुप्रतीक्षित गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना की नींव भी रखी जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाभुकों से जन संवाद भी करेंगे और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और शिलान्यास स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है और सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कहीं से कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। मौके पर अतिरिक्त फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।