ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / munger-news / Bihar News: बिहार में परिवहन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, दो...

Bihar News: बिहार में परिवहन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, दो दारोगा और चालक घायल

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय में वाहन जांच के दौरान ग्रामीणों ने परिवहन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। दो दारोगा और चालक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी..

14-Aug-2025 07:29 AM

By First Bihar

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में हेरूदियारा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर शाम वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवहन दारोगा राज कुमार, महिला दारोगा रिया कुमारी और चालक गुड्डू कुमार घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग की टीम लखीसराय की ओर से आ रहे एक बालू लदे हाइवा की जांच कर रही थी। हाइवा में ओवरलोडिंग, चालान की कमी और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने के कारण टीम जुर्माना लगा रही थी। तभी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस कुछ लोग वहां जमा हो गए और अचानक टीम पर हमला कर दिया। हमले में चालक गुड्डू कुमार की दाएं हाथ की दो अंगुलियां कट गईं, राज कुमार की पीठ पर लाठी के प्रहार से जख्म हो गए और रिया कुमारी आंशिक रूप से घायल हुईं हैं।


जिसके बाद परिवहन विभाग की टीम किसी तरह मौके पर से बचकर निकली और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


जिला परिवहन पदाधिकारी एसके अलबेला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हमलावरों की पहचान कर सफियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने घायलों के इलाज को प्राथमिकता बताया और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज