ब्रेकिंग न्यूज़

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'…

Home / bihar / munger-news / Bihar News: बिहार में इस पार्टी के लिए वोट जुटाने वाले को दबंग...

Bihar News: बिहार में इस पार्टी के लिए वोट जुटाने वाले को दबंग ने घर में घुसकर पीटा; बच्चों व महिलाओं को भी बनाया अपना शिकार

Bihar News: मतदान के बाद मुंगेर के छोटी संदलपुर में कन्हैया यादव ने 8-10 साथियों के साथ संजय चौधरी के घर धावा बोला। वोट देने की बात पर मारपीट और तोड़फोड़। पुलिस जांच में जुटी, EC ने लिया संज्ञान..

10-Nov-2025 08:05 AM

By First Bihar

Bihar News: 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद मुंगेर में चुनावी कड़वाहट अब खुलकर सामने आ गई है। यहां कासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी संदलपुर मोहल्ले में रविवार देर शाम दबंग कन्हैया यादव ने अपने 8-10 साथियों के साथ संजय चौधरी के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि संजय ने एक विशेष पार्टी के लिए चुनावी काम किया था, इसी रंजिश में ये बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और परिवार के साथ मारपीट की है।


संजय चौधरी ने बताया कि रात करीब 9 बजे कन्हैया चिल्लाते हुए आया और बोला, “तुमने फलाना पार्टी को वोट क्यों दिलवाया?” इसके बाद लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला शुरू हो गया। संजय की पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग मां को भी नहीं बख्शा। घर का फर्नीचर, टीवी, फ्रिज और बर्तन सब तहस-नहस कर दिए। पड़ोसी डर के मारे बाहर नहीं निकले। संजय और परिवार को चोटें आईं हैं जिन्हें बाद में अस्पताल भिजवाया गया।


कन्हैया यादव इस इलाके में दबंगई के लिए कुख्यात है। उसके खिलाफ मारपीट, वसूली और जमीन कब्जाने के कई पुराने मामले दर्ज हैं। चुनाव के दौरान वह एक उम्मीदवार के लिए खुलेआम गुंडागर्दी कर रहा था। कई घरों में धमकी भरे फोन भी किए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि, “चुनाव के नाम पर गुंडई नहीं चलेगी। प्रशासन सख्ती दिखाए वरना ऐसे मामले आगे भी बढ़ेंगे।”


सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रूबी कांत कश्यप टीम के साथ पहुंचे। स्थिति काबू की गई और घायलों को उपचार कराया गया है। मौके से तोड़फोड़ के अवशेष और हथियार बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने कहा है कि लिखित शिकायत मिलते ही FIR दर्ज होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और गवाहों के बयान ले रही है।


चुनाव आयोग ने भी मुंगेर में पोस्ट-पोल वायलेंस पर संज्ञान लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी थानों को अलर्ट जारी किया। बिहार में अभी तक 15 से ज्यादा ऐसी शिकायतें आई हैं जहां हार-जीत की रंजिश में मारपीट हुई। मुंगेर में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।