ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि

Bihar News : प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर शव शौचालय टंकी में छिपाया

Bihar News : मुंगेर मे बीती रात पुलिस ने एक शौचालय की टंकी से महिला का शव बरामद किया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव का है.

Bihar News

10-Mar-2025 12:02 PM

By First Bihar

Bihar News : मुंगेर मे बीती रात पुलिस ने शौचालय की टंकी से एक महिला का शव बरामद किया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार असरगंज थाना क्षेत्र के सजुवा गांव के कुशवाहा टोला निवासी नन्द किशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार ने दो साल पूर्व बाका जिले के शम्भुगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी अनीशा भारती से प्रेम विवाह किया था. 


शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनो पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन होने लगी. पति के द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया जाने लगा. जिसके बाद लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. फिर मां के कहने पर लड़की अपने मायके चली आई. कुछ दिनों के बाद उसका पति आशीष अपनी पत्नी को जबरदस्ती अपने ससुराल से अपने घर सजुवा के कुशवाहा टोला ले कर चला आया.


ठीक इसके दो दिन बाद ही लड़के ने अपने ससुराल फोन कर बताया कि अनीशा किसी अन्य व्यक्ति के संग घर छोड़कर कर भाग गई है. इस बात को सुनकर लड़की के परिवार वाले लड़की के ससुराल पहुंच गए और जब आस पड़ोस से पता लगाया तो पता चला कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया है.


यह बात सुनकर लड़की पक्ष वालो ने तुरंत इस घटना की जानकारी असरगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार अपने दल बल के साथ लड़के के घर पहुंच गए और जब लड़के को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़की की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा रखा है.

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही टंकी का ढक्कन खुलवाकर शव को बरामद कर लिया और उसे अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल भेज दिया. फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका की सास एवं उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.