Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम
30-Jun-2025 06:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल लाया गया। यहां दो की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी ललन प्रसाद यादव के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन अपने चाचा गोलू कुमार के साथ बाइक से आरडी एंड डीजे कॉलेज से दस्तावेज लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के निवासी सूरज कुमार, जो खगड़िया से विश्वविद्यालय जा रहे थे, उनकी बाइक से पवन की बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में पवन कुमार और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गोलू कुमार को हल्की चोटें आईं। तीनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पवन और सूरज को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान पवन कुमार की मौत हो गई। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।