मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Dec-2025 09:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुंगेर में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। शुक्रवार को एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे स्थित चाय दुकान में घुस गया और पूरे दुकान को ध्वस्त कर दिया। हादसे के समय चाय दुकान में कई लोग चाय पी रहे थे हालांकि गनीमत रही की किसी की जान नहीं गई। हाइवा के ड्राइवर और खलासी को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के चंदपुरा के पास की है, जहां शुक्रवार की सुबह जमुई के तरफ से आ रही हाइवा ने पहले सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को जोड़दार धक्का मार दिया। जिस कारण हाईवा अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे एक चाय की दुकान में घुसते हुए पूरे चाय की दुकान को ध्वस्त कर कर दिया।
इस हादसे में चाय दुकानदार और चाय पी रहे लोग तो बाल बाल बच गए लेकिन हाइवा का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूस घायल हो गए। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी की स्थिति बन गई। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस वहां और स्थानीय लोगों ने हाइवे के अंदर फंसे घायल ड्राइवर और खलासी को काफी मशक्कत के बाद निकाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था जिस तरह से घटना घटी उस समय हाइवा काफी रफ्तार में था या तो ड्राइवर को उस समय नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा घायलों को अस्पताल भेज कर हाइवा को जब्त कर लिया है।