Bihar News: बिहार के मुंगेर में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की गई, तो पता चला कि यह वीडियो मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों, लक्ष्मी यादव और उनके बड़े भाई उपेन्द्र यादव के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
इसी जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों भाइयों के साथ-साथ उनके बेटे भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के द्वारा गंगटा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने जॉच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर