ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bihar News: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान...

Bihar News: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर खाक

मुंगेर में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। टेंट हाउस में लगी आग में 10 लाख का सामान चलकर राख हो गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

06-Feb-2025 03:05 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में मौसम साफ हो गया है। कपकपाती ठंड अचानक गायब हो गया है। तेज धूप के साथ अब तेज हवा भी चलने लगी है। ऐसे में यदि कही आग लगती है तो तेज हवा के चलते आग और विकराल रूप धारण कर लेता है। मुंगेर के जमालपुर के वरीपुर स्थित टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी। तभी तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। जिसके कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब दस लाख का सामान जलकर खाक हो गया। 


मुंगेर के वलीपुर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास मीरा टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गयी। भीषण आगलगी की इस घटना में जहां लाखों रुपये की क्षति हुई है वहीं दो दुकान व पक्के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है जब मनीष कुमार सरस्वती पूजा का सामान दुकान में रखकर दुकान बंद कर घर चला गया था। अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण टेंट के सामान मे आग लग गया। थोड़ी देर में बंद दुकान से उठते धुंआ को देख लोगों में अफ़रा-तफरी मच गई।


 मकान मालिक ने पहले दुकान का शटर का ताला खोला और संत मेरी स्कूल की मोटर से पानी का बौछार किया गया। आग की लपटें ऐसी थी कि दुकान से निकलने वाला धुआं आसमान में फैल गया। आग की लपटे पास के मकान की तरफ बढ़ने लगी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची जिसके बाद फायर बिग्रेड कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आगलगी की इस घटना में करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।