ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bihar News : पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब व हथियार कारोबारी, घर की...

Bihar News : पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब व हथियार कारोबारी, घर की तलाशी में मिला कुछ ऐसा कि हैरान रह गई पूरी टीम

Bihar News : यह कारोबारी ना सिर्फ शराब एवं हथियारों का व्यापार करता था बल्कि हथियार बनाने के तमाम उपकरण भी इसके पास मौजूद थे।

19-Mar-2025 11:12 AM

By First Bihar

Bihar News : मुंगेर मे हथियार और शराब कारोबारी नरेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कारोबारी के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और एक पिस्टल के साथ-साथ हाथियार बनाने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बताते चलें कि यह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा के अशोक नगर की घटना है। जिस ढंग से पिछले कुछ दिनों में होली के दौरान शराब के नशे में जमकर हुड़दंगई हुई और दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में एक ASI  समेत तीन लोगों की हत्या हुई है, उसके बाद इस तरह की कार्यवाई की बड़े स्तर पर जरुरत है।


ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस अब किसी भी हालत में शराब माफियाओं और हथियार तस्करों को बख्शने के मूड में नहीं है। ताजा मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा मोहल्ले स्थित अशोक नगर में नरेश साह के घर शराब का बड़ा खेप उतरा है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा SHO रूबी कांत के नेतृत्व में नरेश साह के घर में छापेमारी की गई।


जिसमें पुलिस के द्वारा मौके से ही नरेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया और जब उसके घर की तलाशी ली गई तो पुलिस की टीम हैरान रह गई। आरोपी के घर के एक रूम में 30 कार्टून अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था। वहीं जब घर के अन्य कमरों की तलाशी ली गई तो घर के एक रूम मे थैले में पिस्टल के साथ चार मैगजीन और कमरे में पड़े हथियार बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं।


बताते चलें कि प्रदेश में इस तरह के कई और कारोबारी और तस्कर हैं जो अभी पुलिस की नजरों से बचे हुए हैं और इन्हें अब चुन-चुनकर सलाखों के पीछे पहुंचाने की जरुरत है। तभी प्रदेश में अपराध की बढती घटनाओं पर रोक लगाया जा सकेगा। ज्ञात हो कि ज्यादातर अपराध शराब के नशे में ही अंजाम दिए जाते हैं।


मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट