बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
22-Jul-2025 05:28 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Flood News: बिहार के मुंगेर जिला में गंगा का जलस्तर पहुंचा 38.49 तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान ने महज क मीटर से भी कम है। कई निचले इलाकों में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। संभावित बाढ़ के खतरे से इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
दरअसल, मुंगेर मे बरियारपुर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इससे कई गांवों के लोग डरे हुए हैं। कई ग्रामीण सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाएगा। गांव टापू बन जाएंगे। लाल जी टोला गांव में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। बंगाली टोला में भी निचले हिस्सों के घरों में पानी घुस रहा है।
रघुनाथपुर गांव में भी यही स्थिति है। यहां धीरे-धीरे पानी फैल रहा है। गांव के ग्रामीणों ने बताया गांव में पानी घुसे दो दिन हो गया है और पानी का फैलना अभी बंद नहीं हुआ है। पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो घर छोड़ने की नौबत आ जाएगी। एकाशी टोला गांव जाने वाली सड़क पर छह इंच से एक फीट तक पानी चढ़ गया है।
हरिजन कल्याणटोला और काला टोला की सड़कों पर भी एक फीट पानी आ चुका है। लोग अभी भी इन्हीं सड़कों से आ-जा रहे हैं। जलस्तर बढ़ता रहा तो गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट जाएगा। तब नाव ही एकमात्र सहारा बचेगा। प्रखंड के लोग बाढ़ के खतरे से डरे हुए हैं हालांकि अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है पर पानी के आ जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है।