ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / munger-news / पति की जीत के लिए मैदान में उतरीं सम्राट चौधरी की पत्नी, तारापुर...

पति की जीत के लिए मैदान में उतरीं सम्राट चौधरी की पत्नी, तारापुर में घर-घर जाकर की वोट की अपील

तारापुर विधानसभा में चुनावी रंग चढ़ने लगा है। डिप्टी सीएम और एनडीए प्रत्याशी सम्राट चौधरी की पत्नी अनीता चौधरी महिलाओं के कारवां के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। उन्होंने जनता से कमल निशान पर वोट देकर सम्राट चौधरी को विजयी बनाने की अपील की।

24-Oct-2025 08:21 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के तारापुर में 6 नवम्बर को प्रथम चरण में मतदान होने है। नामांकन के बाद अब चुनाव प्रचार जोरो पर है। डिप्टी सीएम और तारापुर से एनडीए प्रत्याशी सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी पति को विजयी बनाने के लिए इलाके का भ्रमण कर रही हैं और मतदाताओं से मिल रही हैं और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।


तारापुर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक घर में वो महिला मंडल के साथ जनसंपर्क अभियान चला रही है और लोगों से पति के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं। मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बाजार में आज माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में दिखाई दिया, जब बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी अपनी बहन और सैकड़ों महिलाओं के साथ जनसंपर्क अभियान में उतरीं।


महिलाओं का कारवां आज पुराने बाजार क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर कमल चुनाव चिन्ह के सामने मतदान करने की अपील की। अनिता कुमार पति सम्राट चौधरी को विजयी बनाने की अपील कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।


सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी कुमारी अनीता ने कहा कि “आप सभी का आशीर्वाद और प्यार हमें मिलता रहे। 6 तारीख को सम्राट चौधरी के लिए एक-एक वोट कमल छाप पर जरूर दें।”महिला जनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे इलाके में भाजपा समर्थकों का जोश और ऊर्जा देखने को मिली। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहा और शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद जताई।