ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / bihar / मुंगेर: पुलिस फायरिंग से नाराज लोगों ने 2 थानों में लगाई आग, कोतवाली...

मुंगेर: पुलिस फायरिंग से नाराज लोगों ने 2 थानों में लगाई आग, कोतवाली थाना की ओर बढ़ रही भीड़

29-Oct-2020 01:12 PM

MUNGER:  मुंगेर में भीड़ का गुस्सा कंट्रोल से बाहर होते जा रहा है. भीड़ ने दो थानों को आग लगाकर जला दिया है. पूर्व सराय थाना और बासुदेवपुर ओपी को भीड़ ने फूंक डाला है. अब भीड़ कोतवाली थाना की ओर बढ़ रही है. दोनों थानों की कई गाड़ियों में भीड़ ने आग लगा दी है. लगातार मुंगेर एसपी लिपि सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. वह लगातार कर रहे हैं कि मुंगेर में लिपि सिंह की तानाशाही नहीं चलेगी.

इसको भी पढ़ें: मुंगेर SP लिपि सिंह का विवादों से पुराना रहा है रिश्ता, लोकसभा चुनाव में भी आयोग ने हटाया था



पुलिस पर फायरिंग का आरोप

मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास हुई. मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.

लिपि सिंह को हटाने की मांग

मुंगेर एसपी लिपि सिंह इस घटना के बाद खामोश हो गई है. पुलिस की बर्बरता पर एक शब्द नहीं बोल रही हैं. पुलिस की बर्बरता के बारे में छिपा रही है. जबकि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है कि लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस पीट रही है. इसके बाद भी कुछ लोग नहीं भागे वह मूर्ति के साथ बैठे रहे. ऐसे लोगों पर पुलिस जानवर की तरह पिटाई कर रही है. नाराज लोगों ने लिपि सिंह को हटाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि वह इसको लेकर पीएम मोदी से लेकर चुनाव आयोग तक शिकायत करेंगे. वही, मुंगेर एसपी ने पुलिस फायरिंग से इंकार किया है और कहा कि यह फायरिंग भीड़ की ओर से की गई है. इस हमले में थानेदार समेत करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए है.