बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Jan-2021 12:38 PM
By saif ali
MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है. अपराधियों ने दिनदहाड़े बीजेपी प्रवक्ता को गोली मार दिया है. उन्हें गंभीर स्थिति में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना जमालपुर कॉलेज के पास की है.
इसको भी पढ़ें: कॉलेज के गेट पर छात्रों की भीड़ में खड़े थे अपराधी, देखते ही दिनदहाड़े BJP प्रवक्ता को मारी 3 गोली...ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्शी कही जा रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. फिलहाल यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने क्यो गोली मारी है.
संजय जायसवाल ने डीजीपी से की बात
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने घटना पर दुख जताया है. जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बाद डीजीपी एसके सिंघल से बात किया है. जो भी दोषी होंगे. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
सरकार पर सवाल
बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के नेता के साथ-साथ बीजेपी के नेता भी कई बार सवाल उठा चुके है. आरजेडी के नेता कई बार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल चुके हैं और कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है. ऐसे में उनको पद छोड़ देना चाहिए. कुछ दिन पहले ही पटना में अपराधियों ने इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या कर दी थी. जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाया था. कई टीम लगातार जांच में जुटी है. लेकिन पुलिस तीन सप्ताह गुजर जाने के बाद भी आजतक किसी अपराधी को गिरफ्तार तक नहीं कर पााई है.