ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार: ASP की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शीशा तोड़ शोरुम में घुसी, दुकान में...

बिहार: ASP की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शीशा तोड़ शोरुम में घुसी, दुकान में मची अफरा-तफरी

11-Dec-2020 09:16 AM

MUNGER:  ASP ऑपरेशन की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कपड़े के शोरुम में शीशा तोड़ते हुए फिल्मी स्टाइल में जा घुसी. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सियाराम शोरुम की है.

घटना में राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ. लेकिन इस घटना से स्कॉर्पियो और शोरुम को नुकसान हुआ है. इस घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए. नारेबाजी करने लगे.सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले को संभाला.

 हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि स्कार्पियो गाड़ी बाजार की तरफ आ रही थी. इस दौरान अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी तेज रफ्तार के साथ सियाराम शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई, गाड़ी में कई लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं. बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में खुद एएसपी नहीं थे, लेकिन उनकी घर की महिलाएं थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था.