बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
07-Jan-2021 12:18 PM
MOTIHARI: बिहार में अपराध कंट्रोल करने के लिए अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार बैठक कर रहे हैं, लेकिन पुलिस सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. मोतिहारी में जब 6वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की का अपहरण हुआ तो परिजनों ने आरोपियों के बारे में सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कहा कि पहले थाना में आकर केस दर्ज कराओ. उसके बाद ही कुछ करेंगे. यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की को अपराधियों ने मंगलवार को अगवा कर लिया, लेकिन पुलिस अपनी मनमर्जी करती रही. जिसको लेकर परिजनों का गुस्सा चरम पर है. लड़की के परिजनों ने बताया कि वे लड़की के अपहर्ताओं का पता लगाकर उसके घर पर पहुंच गए और नगर थाना की पुलिस को लड़की की बरामदगी के लिए बुलाते रहे, लेकिन वह नहीं पहुंची. पुलिस के नहीं आने के कारण आरोपी लड़की को लेकर भाग गए.
परिजनों ने एसपी को दी सूचना
परेशान परिजनों ने इसके बारे में एसपी को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. लेकिन लड़की के बारे में अब तक कुछ भी जानकारी नहीं मिल पायी है. थानाध्यक्ष गौरी कुमारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.