ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार

Home / bihar / बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, AK-47 मामले में आरोप तय

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, AK-47 मामले में आरोप तय

16-Oct-2020 07:44 AM

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें चुनाव के पहले बढ़ गई हैं. अनंत सिंह के खिलाफ अवैध हथियार बरामदगी मामले में आरोप तय हो गया है. अनंत सिंह के खिलाफ आईपीसी आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत आरोप तय किए गए हैं.

आपको बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक गांव स्थित आवास से एके 47 राइफल हैंड ग्रेनेड इंसास राइफल और मैगजीन की बरामदगी हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में गुरुवार को विधायक अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी हुई. जब उन पर आरोप तय किया जा रहा था. तब अनंत सिंह ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था. 



पटना सिविल कोर्ट स्थित सांसद विधायक से जुड़े मामलों के लिए गठित स्पेशल कोर्ट में अनंत सिंह की पेशी हुई थी. जस्टिस विपुल सिन्हा ने अनंत सिंह के खिलाफ आरोप तय करते हुए 21 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई की तारीख रखी है. अभियोजन पक्ष 21 अक्टूबर को इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ गवाह पेश करेगा.