ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना बिहार में फिसड्डी, केवल 22 कोरोना मरीजों...

मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना बिहार में फिसड्डी, केवल 22 कोरोना मरीजों ने योजना के जरिये कराया इलाज

06-Dec-2021 08:46 AM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का हाल बिहार में बेहद बुरा है. केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना बिहार में औंधे मुंह गिर गई है. इसका खुलासा केंद्र सरकार की तरफ से संसद में दिए गए आंकड़ों से हुआ है. विदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जहां 8 लाख 29 हजार आयुष्मान कार्डधारियों ने इलाज कराया. वहीं बिहार में केवल 22 लोग ही इस योजना के तहत इलाज करा पाए.


गरीबों के लिए ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया था जिससे उन्हें मुफ्त इलाज मिल सके, लेकिन कोरोना काल में गरीबों के लिए कार्ड भी नहीं काम आया. केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को लेकर दावे तो बड़े-बड़े किए गए, लेकिन बिहार में इसका हाल कहीं से भी संतोषजनक नहीं है. कार्ड होने के बाद भी मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. 


अगर दक्षिण भारत के राज्यों से बिहार की तुलना करें तो स्वास्थ्य सेवाओं की सूबे में भारी कमी है बावजूद 'आयुष्मान' का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. 'आयुष्मान भारत योजना' की शुरुआत गरीबों को मुफ्त में 5 लाख का इलाज मुहैया कराने के लिए किया गया था. इसमें सभी आयुष्मान कार्ड धारकों का हर साल पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में होता है.