Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत
04-Dec-2021 02:26 PM
GAYA : मंगोलिया से बोध गया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में से एक शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है. मंगोलियाई संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव झंडनशतर के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने बुधवार को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मुलाकात की थी.
मंगोलियाई मेहमानों ने बोध गया स्थित डुंगेश्वरी पर्वत पर भगवान बुद्ध की तपोस्थली का दर्शन किया. महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन और पूजा-अर्चना की. विदेशी मेहमानों की स्वागत के लिए जिला प्रशासन की टीम जुटी रही.
फिलहाल मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में पॉजिटिव सदस्य को भर्ती कराया गया. पॉजिटिव शख्स को 10 दिनों के लिए क्वॉरंटीन किया गया है. गया जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है. डॉक्टरों ने कहा कि सैंपल को जांच के लिए बाहर भी भेजा जाएगा, ताकि ओमीक्रॉन को लेकर जानकारी मिल सके.
इस मामले में कोरोना गाइडलाइन्स के उल्लंघन के मामले की बात सामने आ रही है. मंगोलियाई संसद के अध्यक्ष के साथ 23 प्रतिनिधियों का दल दो दिसंबर को गया पहुंचा था. ये सभी दिल्ली से होते हुए गया एयरपोर्ट पहुंचे थे.
दिल्ली में भी उनका आव-भगत किया गया था. गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंटीजन और RT-PCR जांच की गई. मगर क्वॉरंटीन नहीं किया गया. जबकि, भारत सरकार का निर्देश है कि हर विदेशी नागरिक को क्वॉरंटीन किया जाएगा.