मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-Feb-2021 07:59 AM
PATNA : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदगी का एहसास कराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने वहां चुनाव लड़ने का फैसला किया है. आरजेडी पश्चिम बंगाल में 8 और असम में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पश्चिम बंगाल में आरजेडी की रणनीति टीएमसी के साथ तालमेल करने की है और इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत करेंगे.
असम में सीपीआई सीपीएम और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के साथ तालमेल कर आरजेडी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है.बुधवार को दिल्ली में तेजस्वी यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी और राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने एक बार फिर से बातचीत की. इस दौरान दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई.
दिल्ली में तेजस्वी के साथ हुई बैठक के बाद श्याम रजक ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक पार्टी ने बंगाल और असम के लिए अपनी नीति तय कर रही है. श्याम रजक ने कहा है कि हम बीजेपी को हराने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ लगातार बात कर रहे हैं. यह तय हो गया है कि आरजेडी बंगाल, असम और दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव लड़ेगी. अब तेजस्वी ममता बनर्जी और असम के नेताओं से बात करेंगे इसके बाद तय हो जाएगा कि किन-किन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे. दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन के लिए सीटों का चयन किया जा रहा है, इस संबंध में आरजेडी दिल्ली के नेताओं के संपर्क में है.