Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री
02-Feb-2021 07:38 AM
VAISHALI : एक कार्यक्रम के दौरान महिला विधायक से भरी सभा में छेड़खानी करने का मामला राजापाकर के भलुई से सामने आया है. जब एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी के साथ सरेआम छेड़खानी की गई.
दरअसल एक युवक महिला विधायक को देखकर काफी देर से अश्लील इशारे कर रहा था, कुछ देर तो नीचे रहा लेकिन वह युवक मंच पर चढ़ गया और फिर विधायक के साथ छेड़छाड़ करने लगा. जिसके बाद नाराज विधायक ने उसे स्टेज पर ही करारा थप्पड़ जड़ दियाा.
बताया जा रहा है कि भलुई में फैंसी क्रिकेट मैव का आयोजन किया गया था. मैच के उद्घाटन समारोह में विधायक को बुलाया गया था. इस दौरान मंच पर महुआ के विधायक मुकेश रोशन सहित कई लोग थे. तभी मैंने नोटिस किया कि मंच के नीचे से एक युवक काफी देर से मुझे देख कर अश्लील इशारे कर रहा है. मैंने नजरें हटा लीं, लेकिन कुछ देर बाद वह और गंदी हरकत करने लगा.
उसने हद पार करते हुए मंच पर आकर छेड़खानी की कोशिश की. दुत्कारने पर मंच से नीचे आकर खड़ा हो गया. तभी विधायक नीचे पहुंची और उसे थप्पड़ जड़ दिया. पूरा मामला 30 जनवरी का है. विधायक ने कहा कि वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगी.
विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि यह मामला महिलाओं के सम्मान और अस्मिता से जुड़ा. महिलाओं की अस्मिता को लेकर संदेश देने के लिए युवक को सरेआम थप्पड़ मारा. विधायक ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोगों ने फोन कर कहा कि आपको विधायक इसलिए नहीं बनाया कि लोग आपसे थप्पड़ खाएं. यह सोंच लोगों की मानसिकता को दर्शाता है. आरोपी को मंदबुद्धि बताकर मामले को छुपाने की कोशिश की गई, लेकिन वह युवक चार बच्चों का बाप है.