ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

तेजस्वी के पिताजी का राज नहीं है, मधुबनी में बोले प्रशांत किशोर..जनता तय करेगी कि बिहार का राजा कौन होगा?

तेजस्वी पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब ये लोग बिहार को लूट नहीं पाएंगे। ये उनके पिता जी का राज नहीं है, ये राजतंत्र नहीं है, ये लोकतंत्र है और बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार का राजा कौन होगा।

16-Jun-2025 04:01 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के झंझारपुर में प्रशांत किशोर की बिहार बदलाव यात्रा पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मधुबनी के लोगों ने प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने मधुबनी की जनता को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी के पिताजी का राज बिहार में नहीं है, अब यहां की जनता तय करेगी कि बिहार का राजा कौन होगा?


मधुबनी। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीती रात मधुबनी में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झंझारपुर में आज जो भीड़ उमड़ी है, वह प्रशांत किशोर या जन सुराज की ताकत नहीं है।


पीके ने कहा कि यह बिहार के उन सभी लोगों की ताकत है जो बिहार में बदलाव चाहते हैं। अब तक लोग लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट देते रहे हैं, लेकिन अब जनता को जन सुराज का बेहतर और ईमानदार विकल्प दिख रहा है।


इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा उन्हें 'बरसाती मेंढक' कहे जाने पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम पिछले 3 साल से बिहार में ही हैं। और अगर हम मेंढक हैं भी तो मेंढक की तरह बिहार की जनता के लिए आवाज उठा रहे हैं, टर्रा रहे हैं कि अब ये लोग बिहार को लूट नहीं पाएंगे। ये उनके पिता जी का राज नहीं है, ये राजतंत्र नहीं है, ये लोकतंत्र है और बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार का राजा कौन होगा?

news image