तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
28-Jun-2025 08:21 AM
By First Bihar
Road Accident: सुपौल के पास मधुबनी जिले में एनएच-27 पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना से अररिया जा रही यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें चालक और खलासी सहित सभी 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से 7 गंभीर घायलों को सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
यह हादसा मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के बीच एनएच-27 पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पटना से अररिया के सिकटी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार चालक, खलासी और सभी 20 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल (SDH) के कर्मियों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
निर्मली SDH में डॉ. प्रदीप कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों में पटना निवासी राजेंद्र महतो (56), सूरज कुमार (28), छपरा निवासी नीरज प्रसाद (35), अररिया निवासी एमडी शहनाज (19), पारो देवी (60), पुनिया देवी (60) और करजाइन निवासी अजय कुमार (29) को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में सुपौल के करजाइन निवासी ज्योति कुमारी (26), कार्तिक कुमार (7), अररिया के गॉड कुमार (26), पूजा कुमारी (25) और अन्य शामिल हैं।
घायल यात्रियों ने बताया कि बस मालिक और चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। बस को पटना से शाम 5 बजे निकलना था, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए रात 11 बजे रवाना किया गया। खलासी के अनुसार चालक को नींद आने के कारण बस खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से अधिकतर अररिया, पटना, छपरा और सुपौल के निवासी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: मनोज कुमार