ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार

Road Accident: इस सड़क दुर्घटना में BA अंतिम वर्ष की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की दुखद मौत हो चुकी है, जबकि उसका भाई घायल है. हादसे के बाद स्थानीय थाने के एक ड्राइवर का भी सिर फोड़ दिया गया है.

28-Apr-2025 02:39 PM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के मधुबनी से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. जहाँ, अपने भाई के साथ BA अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आई एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक़ रीना अपने भाई मिथिलेश ठाकुर के साथ BA अंतिम वर्ष की परीक्षा देने मधुबनी जा रही थी. उसी दौरान राजनगर थाना क्षेत्र के परिहारपुर में मधुबनी-लौकहा मुख्य सड़क पर यह हादसा हुआ.


इस दुर्घटना में बाइक चालक मिथिलेश ठाकुर आंशिक रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय हॉस्पिल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यह घटना सुबह तकरीबन 9 से 9:30 बजे के आसपास की बताई जाती है. हादसे के बाद मधुबनी-लौकहा मुख्य पथ घंटों तक जाम रहा. सूचना पाकर पहुंची राजनगर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों से संपर्क किया, जिसके बाद मृतक की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के देवहार गांव निवासी राजेश्वर ठाकुर की पुत्री के रूप में हुई है.


वहीं, राजनगर थाना पुलिस के द्वारा ट्रक को कब्जे में लिए जाने के दौरान गलतफहमी में आकर कुछ युवकों ने राजनगर थाने के ड्राइवर पर ही हमला कर दिया, जिसके बाद ड्राइवर का सिर फट गया है, इसके बाद आरोपी दो युवक को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, अंधराठाढ़ी प्रखंड के देवहा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार, जो मृतक के चाचा हैं.. उनसे बातचीत कर शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है, इधर ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट