सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Apr-2025 11:49 AM
By Viveka Nand
Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने मधुबनी में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कश्मीर में हुए आतंकी हमला के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली पब्लिक सभा है. पीएम मोदी की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. दोनों के बीच किसी मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई.
मधुबनी में आयोजित जनसभा में बिहार के राज्यपाल समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि कश्मीर में आतंकी हमला हुआ है. देश मर्माहत है. देश के लोगों को प्रधानमंत्री भरोसा है. आप दुश्मन को करारा जवाब देंगे.
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आतंकी घटना से पूरा देश मर्माहत है. हम सब दुखी है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वो लोग कोई काम नहीं करते थे. जब एनडीए की सरकार बनी तो 2006 में हमलोगों ने पंचायती राज और 2007 में नगर निकायों के कानून में संशोधन कर महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया. पहले के लोग किसी के लिए कोई काम नहीं किया.