पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
05-Apr-2026 08:54 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के मधुबनी जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है।
मामला मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर टोला स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का है। मृत छात्र की पहचान विकेश कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छठी कक्षा का छात्र था। वह भेजा थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव निवासी भजन महतो का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, विकेश पिछले करीब दो वर्षों से स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्कूल संचालक के पुत्र ऋषि कुमार कर्ण ने विकेश को बेहोशी की हालत में मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अंजुम हाशमी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, छात्र को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाने लगे। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे की मौत सामान्य नहीं है और इसमें साजिश की आशंका है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया गया है। स्कूल संचालक के पुत्र ऋषि कुमार कर्ण का कहना है कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आएगी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में छात्र की मौत गला दबाने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इसके अलावा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने हॉस्टल परिसर से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा सके।
बताया जा रहा है कि ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में करीब 100 छात्र नामांकित हैं, लेकिन वर्तमान में हॉस्टल में केवल आधा दर्जन छात्र ही रह रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी छोटी संख्या के बावजूद ऐसी घटना कैसे हो गई।
फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों और हॉस्टलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और अभिभावक प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।