तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
31-Jul-2025 06:26 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिल के बिस्फी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बरहा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से पढ़ाई करवाने की जगह गैस सिलेंडर उठवाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इसी स्कूल का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मिड डे मील के निर्धारित मेन्यू को नजरअंदाज करते हुए बच्चों को सिर्फ बिस्किट बांटा जा रहा है। जबकि सरकारी आदेशों के अनुसार बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इन दोनों वीडियो को लेकर अब अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सरकारी स्कूलों में शिक्षा की जगह बच्चों से मजदूरी कराई जाएगी और पौष्टिक भोजन की जगह सिर्फ बिस्किट देकर खानापूर्ति की जाएगी, तो फिर इन बच्चों का भविष्य क्या होगा? यह मामला एक बार फिर बिहार की शिक्षा व्यवस्था और मिड डे मील योजना की निगरानी पर सवाल खड़ा कर रहा है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट