Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बन टोल स्थित पांची पुल के पास सड़क पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और ऑटो चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंधरामठ-लौकही मुख्य सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद लौकही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई थी। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार ऑटो चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।