MADHUBANI: FIRST बिहार की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। पिछले दिनों हमने दिखाया था कि कैसे मधुबनी में प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट की अवैध बिक्री हो रही है। जिसके कारण माफिया मालामाल हो रहे हैं जबकि गरीब और अधिक कंगाल होते जा रहे हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जांच शुरू कर दी।


 मधुबनी डीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद जयनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये मूल्य के करीब 115 पीस प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


जयनगर  थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने लॉटरी के प्रतिबंधित अवैध कारोबार को लेकर विशेष छापेमारी की। लॉटरी टिकट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी का अवैध कारोबार किया जा रहा है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। अवैध लॉटरी की बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल का गठन किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान के तहत स्टेशन  चौक के समीप से व्यक्ति के तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पेंट के जेब से लॉटरी टिकट का दो पैकेट लॉटरी टिकट बरामद किया गया।


 लॉटरी को जब्त करते हुए मामले उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई हेतु थाना लाया गया। जब्त लॉटरी टिकट में सिक्किम स्टेट डिअर साप्ताहिक फर्स्ट प्राईज 15000 लिखा हुआ कुल 58 पीस लॉटरी और नागालैंड स्टेट डिअर साप्ताहिक फर्स्ट प्राईज 15000 लिखा हुआ कुल 57 पीस कुल 115 पीस लॉटरी जब्त किया गया गया। जब्त लॉटरी के मूल्य का आकलन किया जा रहा है


।मामले में गिरफ्तार आरोपी जयनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 थाना टोल निवासी लगभग 35 वर्षीय मो.असरफ बताया जाता है। मामला दर्ज आगे की कार्रवाई व आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। मामले में फरार  एक अन्य आरोपी की भी पहचान की गई है।


उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रतिबंधित लॉटरी के अवैध कारोबार से जुड़े धंधेबाजों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।अभियान के तहत छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। मौके पर पुलिस पदाधिकारी जीता कुमारी, बलाल खां, मो.अनस पैंथर पुलिस बल के जवान मौजूद थे। वही पुलिस के मामले में कार्रवाई से प्रतिबंध लॉटरी से जुड़े कारोबारी धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:

एक बार फिर हुआ FIRST की खबर का असर: मधुबनी में अवैध लॉटरी कारोबार पर प्रशासन सख्त, जांच के आदेश जारी