Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
10-Feb-2026 07:28 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां ड्यूटी पर जा रहे युवक की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना राजनगर थाना क्षेत्र की है। घटना से गुस्साए लोगों ने शव के साथ रामपट्टी लाल चौक को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। आक्रोशित ग्रामीणों के बीच शामिल असमाजिक तत्वों ने सदर एसडीएम, एसडीपीओ सहित पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।
मधुबनी मुख्यालय डीएसपी रश्मि ,सदर एसडीएम चंदन कुमार झा,सदर डीएसपी 1 अमित कुमार ,सदर डीएसपी 2 मनोज कुमार ,बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। वहीं सूचना मिलते ही सदर डीएसपी 2 मनोज कुमार ,थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू पहुंचे। जिसके बाद मृतक की पहचान राघोपुर बलाट के समधिया गांव निवासी श्रीचंद मंडल के 33 वर्षीय पुत्र जय मंडल उर्फ साक्षी के रूप में की गई ।
कुछ देर बाद सदर एसडीएम चंदन कुमार और डीएसपी 1 अमित कुमार ,राजनगर की प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी ,एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। लोग शव को मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान जहां सदर एसडीएम चंदन कुमार मनमोहन उच्च विद्यालय के कैंपस में घुस गए वहीं दोनों सदर डीएसपी कुछ देर के लिए जाम स्थल से भाग खड़े हुए । ग्रामीणों की भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों के द्वारा पास में स्थित मनमोहन उच्च विद्यालय के अंदर घुस कर परीक्षा बाधित करना चाहा लेकिन परीक्षा बाधित नहीं कर सके।
आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा राशि देने और शराब माफियाओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने बुझाने के बाद जब स्थानीय लोगों ने शव देने से इनकार कर दिया तब राघोपुर बलाट के मुखिया प्रतिनिधि संजय मिश्रा, पिलख्वर के पूर्व मुखिया गुणानंद यादव और सरपंच विनोद कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार के सहयोग से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।