PATNA: मधुबनी में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रितेश चन्द्र सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गिरफ्तारी के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने उनके आवास की तलाशी ली, जहां से 6 लाख 11 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इतना ही नहीं, उनके 12 बैंक खातों में 52 लाख 92 हजार रुपये से अधिक जमा मिले हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा जमीन के दस्तावेज, सोने-चांदी के जेवरात और बीमा पॉलिसी भी जांच के घेरे में हैं। देखिए निगरानी की जांच में अब तक क्या-क्या खुलासे हुए हैं।


भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में निगरानी थाना कांड सं0-133/26 दिनांक 06.11.2026 में प्रथमिकी अभियुक्त- श्री रितेश चन्द्र सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल मधुबनी, जिला- मधुबनी के विरूद्ध की गई कार्रवाई।


अनुसंधान में प्रगति :-


प्रगति हुईः-धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए इनके आवास की तलाशी की गयी। इसमें निम्न


1. तलाशी के क्रम में नगद 6,11,900/- रु० बरामद किया गया।


2. अग्रतर तलाशी एवं अनुसंधान के क्रम में 12 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें कुल मिलाकर 52,92,270/- रूपये जमा पाया गया है।

इन सभी 12 बैंक खातों में संधारित बैंक बैलेंस को फ्रीज (Freeze) करने की कार्रवाई की गई है तथा अग्रतर जांच की जायेगी।


3. बैंक खातों के अतिरिक्त एक बैंक लॉकर का पता चला है जिसके संचालन पर रोक लगाई गई है तथा न्यायालय की अनुमति प्राप्त कर उसकी जांच करायी जाएगी।


4. भूखण्ड / रजिस्ट्री इत्यादि :-


i. पटना स्थित रजिस्ट्री केवाला (राशि 9,02,000/-) के कागजात बरामद।


ii. Agreement for sell Deed दिनांक 20.06.2022 के कागजात बरामद ।


iii. अभियुक्त की पत्नी श्रीमती शिखा अनुग्रह के नाम से श्री अणु आनन्द कन्सट्रक्शन प्रा०लि० के नाम से दो रसीद क्रमशः 5,40,500/- रु0, 1,01,000/- रु० के कागजात बरामद ।


उक्त सभी के संबंध में अग्रतर जांच की जा रही है।


5. विभिन्न बीमा कम्पनियों के 09 की संख्या में बीमा पॉलीसी संधारित पाई गई है, जिसमें प्रीमियम भुगतान की जांच की जा रही है।


6. सोना एवं चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं, जिनके मूल्यांकन की कार्रवाई न्यायालय की अनुमति के बाद की जाएगी। इन बरामद जेवरात के अतिरिक्त जेवरात संबंधी खरीदगी रसीद बरामद हुई है, जिसका कुल मूल्य 16,19,682/- रूपये पाई गई है।


7. अभियुक्त के नाम से 01 स्कूटी है, जिसका बिल 52,874/- रू0 का पाया गया है।


8. ट्रैप की कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि बरामद होने पर, अभियुक्त के हाथ के धोवन प्रदर्श (जो गुलाबी रंग का होता है) को घटनास्थल से जब्त कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से आदेश प्राप्त कर लिया गया है एवं उसकी अग्रतर वैज्ञानिक जांच हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


9. निगरानी थाना कांड सं0-133/26, दिनांक 06.11.2026 धारा 7(a) भ्र०नि०अधि० 1988 (संशोधित अधि० 2018) के प्राथमिकी अभियुक्त श्री रितेश चन्द्र सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल मधुबनी, जिला- मधुबनी के विरूद्ध दर्ज किया गया है। कांड में अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है, उपरोक्त कांड में प्राथमिकी अभियुक्त को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा त्वरित विचारण की कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें अधिकतम 07 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

10. निगरानी विभाग, बिहार, पटना के आदेश पत्रांक 1408/अनु० दिनांक 24.04.2008 के आलोक में परिवादी द्वारा रिश्वत के रूप में दिया गया 5,00,000/- रूपये को शीघ्र प्रतिपूर्ति करने की कार्रवाई की जाएगी।


11. दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर अवकाश के दिन में भी ब्यूरो की टीम द्वारा सुनियोजित ढंग से सफलतापूर्वक कार्रवाई की गई। जिसके लिए टीम को अलग से पुरस्कृत किया जाएगा।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना द्वारा इस वर्ष 2026 में 121 वां ट्रैप के कांड दर्ज करते हुए कुल 120 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 45,60,400/- (पैंतालीस लाख साठ हजार चार सौ) रूपये एवं एक नया वाशिंग मशीन (जिसका कीमत 37000/- (सैंतीस हजार)) भी बरामद किया गया है, जबकि पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप के कांड दर्ज किए गए थे।


इस वर्ष 2026 में अभी तक प्रति माह अनुपातिक रूप से 11.7 ट्रैप के कांड दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 2025 में प्रति माह अनुपातिक रूप से 8.4 ट्रैप के कांड दर्ज किए गए थें जो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 40% अधिक है।


ट्रैप कांडों के पिछले 25 वर्षों का वार्षिक औसत 47 है। इस वर्ष 2026 में कुल ट्रैप के 121 कांड दर्ज हुए हैं, जो कि 2.5 गुणा अधिक है।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है। यदि किसी लोक सेवक (सरकारी पदाधिकारी/कर्मी) के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही हो तो ससमय शिकायत करें