ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना

मधुबनी में भीषण डकैती की घटना: दंपति के साथ मारपीट के बाद 10 लाख का गहना और कैश लूटा

मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र में डकैतों ने दो घरों से 10 लाख के गहने व कैश लूट लिए। विरोध करने पर दंपति को पीटा और घायल किया। पुलिस जांच में जुटी।

28-Sep-2025 08:23 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही पश्चिमी वार्ड नंबर 9 का है जहां किराना व्यवसायी सहित दो घरों में डकैतों ने भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोस के आंगन से कुल्हाड़ी लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर ताला तोड़कर चंद्र देव झा के घर के 6  कमरों का ताला तोड़ा और फिर दो अलमारी को तोड़ डाला। इसके बाद तकरीबन 10 लाख का आभूषण और 5000 हजार नगद की डकैती की घटना को अंजाम दिया। 


घटना के दौरान विरोध करने पर गृह स्वामी और उनकी पत्नी जयकाली देवी के साथ मारपीट कर दोनों कान में से स्वर्ण आभूषण खींच लिया जिससे वो घायल हो गये। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी। वहीं इसके बाद बगल के विनोद शर्मा के घर भी अपराधी पहुंच गये वहां भी 60 हजार का गहना और मोबाइल लेकर चलते बने। सभी अपराधी स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। 


सभी के हाथों में रॉड और लाठी-डंडे थे। घटना की सूचना पर डायल 112 और थानाध्यक्ष रमन कुमार भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर  दोनों पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  

news image

news image

news image

news image