ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / madhubani-news / देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बेटे ने हथियार लहराकर वायरल किया...

देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बेटे ने हथियार लहराकर वायरल किया था वीडियो

कुख्यात अपराधी दयाकांत यादव उर्फ टनटू यादव को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का बेटा हाल ही में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैला रहा था।

29-Oct-2025 09:12 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के मधेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ धड़ दबोचा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी स्व. रघुनंदन यादव के पुत्र दयाकांत यादव उर्फ टनटू यादव के रूप में हुई है।


 झंझारपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है, करीब आठ साल जेल में बिताने के बाद दो माह पहले ही वो जमानत पर बाहर आया था। बेटे ने सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ फोटो और वीडियो वायरल कर दिया था। बेटे को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी लेकिन वो नहीं मिला तो उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका भी पुराना आपराधिक इतिहास था।


 डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि मधेपुर थाना के रात्रि गश्ती पुलिस पदाधिकारी योगेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में देसी कट्टा लेकर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खुद से वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो/ वीडियो की पहचान करने पर पुलिस को पता चला कि वायरल फोटो में दिखने वाला युवक अपराधी दयाकांत यादव का पुत्र राजेश यादव है।


 सूचना का सत्यापन और आवश्यक कारवाई के लिए पुलिस वीरपुर गांव पहुंचकर सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान उसके घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। वायरल फोटो में दिखने वाला युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा, लेकिन उसका पिता दयाकांत यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दयाकांत यादव का पुराना अपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस की उस पर नजर थी। डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस गंभीर मामलों के अपराधियों पर निगरानी रख रही है। ऐसे किसी भी अपराधी को पुलिस से बचना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट