BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
03-Feb-2026 10:44 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रहिका मुख्य पथ के सरिसब गांव के निकट दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हुई हैं। जिसमे एक बाइक पर सवार अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी की मौत हो गयी है। वही दूसरा बाइक सवार साहरघाट थाना के उत्तरा गांव के अभिराम के पुत्र सौरभ कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
जिसका प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया है। सौरभ कुमार इंटरमीडिएट का परीक्षा देने के लिए बाइक से आर के कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र जा रहा था। वही अधिवक्ता सुधीर चौधरी अपने गांव से बेनीपट्टी कोर्ट जा रहे थे। बेनीपट्टी थाना के सरिसब जगदंबा पेट्रोल पम्प के निकट सड़क खराब होने के कारण जर्जर भाग से बचने के लिए दोनों बाइक बीच सड़क पर आ गयी। जबतक बाइक पर संतुलन होता, तबतक दुर्घटना हो गयी।
दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि, मृतक के सिर पर लगा हेलमेट को तोड़ते हुए सिर फोड़ दिया। जिसके कारण अधिवक्ता सुधीर चौधरी की मौत मौके पर ही हो गयी। उधर, दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग दौड़े और दोनों को अनुमंडल अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर अधिवक्ता सुधीर को मृत घोषित कर दिया।
अधिवक्ता के मौत की खबर कोर्ट परिसर में पहुँचते ही गमगीन अधिवक्ता अनुमंडल अस्पताल पहुँच गए। न्यायिक पदाधिकारियों ने भी हॉस्पिटल पहुँच कर घटना के प्रति शोक व्यक्त किया। वही बेनीपट्टी पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर है।