शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य
23-Feb-2026 07:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी बाजार के कर्पूरी चौक के पास पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की एस्कॉर्ट में शामिल वाहन की चपेट में आकर दो मैट्रिक परीक्षार्थी घायल हो गए।
दोनों घायल छात्र का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। वहीं एक की स्थिति नाजुक देख DMCH रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र मधुबनी से परीक्षा देकर बासोपट्टी के कर्पूरी चौक पहुंचकर गाड़ी से अपने अपने सामान लेने पहुंचे थे।
इसी दौरान कलुआही की ओर से आई पर्यटन मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। घायलों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड निवासी महेश कुमार के 16 वर्षीय बेटे आशुतोष कुमार और लक्ष्मी पासवान के बेटे धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
इस घटना के बाद छात्रों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घायल लड़कों के परिजनों ने बताया कि पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने फोन कर परिजनों को इलाज में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी