तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
14-Apr-2025 09:33 PM
By First Bihar
MADHUBANI: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया। पिस्टल लहराते तस्वीर वायरल होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र स्थित राम चौक कंटाही मोहल्ले से जुड़ा है। जहां के रहने वाले विकास मुखिया के बेटे महादेव उर्फ सोनू मुखिया को पुलिस ने पिस्टल के साथ फोटो वायरल होने के मामले में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की है। जिन्होंने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर उसे दबोचा। दरअसल, महादेव मुखिया उर्फ सोनू मुखिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहा था। यह फोटो किसी ने मधुबनी पुलिस के फेसबुक पेज पर टैग कर दिया। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में 13 अप्रैल 2025 को नगर थाना कांड संख्या 154/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)A, 26, 27, 35 एवं 25(9) BNS के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब इस वायरल तस्वीर से जुड़े अन्य युवकों की भी पहचान कर रही है और लगातार छापेमारी की जा रही है।
कुमार गौरव की रिपोर्ट..