ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

BIHAR: स्कॉर्पियो ने थार में मारी जोरदार टक्कर, ओवरटेक के चक्कर में 7 साल के मासूम की मौत, 9 लोग घायल

07-Jun-2025 10:42 PM

By First Bihar

 MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। ओवरटेक के चक्कर में स्कॉर्पियो ने थार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी। दोनों गाड़ियों में सवार 9 लोग घायल हो गये हैं। जिसमें 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों गाड़ियां पटना से सिलीगुड़ी जा रही थी तभी ओवरटेक के चक्कर में यह घटना हो गई।


घटना मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के दनराटोल के समीप एनएच 27 की है जहां शनिवार को थार गाड़ी से ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने थार में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे सात वर्षीय एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दुर्घटना में दोनों गाड़ी में सवार कुल 9 लोग जख्मी हो गए। जिसमें चार व्यक्ति की हालत गंभीर रहने के कारण उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान पटना निवासी रहिल बाला की पुत्री अश्मी कुमारी 7 वर्ष के रूप में हुई है। 


घायलों में फच्चु कुमारी (47) वर्ष, निधि (41) वर्ष,अमरिना सिंह (44) वर्ष, प्रियदर्शी (29) वर्ष,मेहर बाला 46 वर्ष, कुमार कमलेश (45) वर्ष,कमल दाग ( 27) वर्ष, रुद्रश्री (54) वर्ष एवं मुस्कान सिंह (24) वर्ष के रूप में हुई है। सभी जख्मी लोग पटना के रहने वाले हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी फच्चु कुमारी, निधि,अमरिना सिंह तथा प्रियदर्शी की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दरभंगा रेफर कर दिया है।जानकारी के मुताबिक थार और स्कॉर्पियो एक साथ पटना से शादी समारोह के लिए सिलीगुड़ी जा रही थी।


इसी दौरान फुलपरास थाना क्षेत्र के दनराटोल के पास एनएच 27 पर स्कॉर्पियो ने थार में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, ठोकर लगने के बाद दोनों वाहन एनएच से नीचे जाकर करीब 20 फिट आगे खेत में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए और दोनों गाड़ी में सवार सभी लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से थाना पुलिस ने सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया और सभी जख्मी लोगों की प्राथमिक उपचार के बाद चार व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में जख्मी लोगों का हालचाल जानने के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जप्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।